Weather Update: उत्तर – पूर्वी राज्यों में 12 मार्च से बारिश, लद्दाख में आज रात से बर्फबारी, MP में गर्मी का असर

180

Weather Update: उत्तर – पूर्वी राज्यों में 12 मार्च से बारिश, लद्दाख में आज रात से बर्फबारी, MP में गर्मी का असर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ आज रात से लद्दाख में बर्फबारी करेगा। लद्दाख में अब पश्चिमी हवाओं संग बादलों का प्रवाह रहेगा जिसके चलते लगातार बर्फ गिरेगी। चूंकि हवाएं भारत के शीर्ष से होकर पूर्व किनार चल रहीं हैं अभी कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में केवल बादल छाएंगे, बारिश की संभावना अगले सप्ताह से बनेगी।

12 मार्च से पश्चिमी हवाओं का असर उत्तर – पूर्वी राज्यों से गुजरेगा तब असम, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड आदि में बारिश होने लगेगी।

मध्य प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित अनेक जिलों में अधिकतम तापमान 37/36 डिग्री हो गया है। केवल जबलपुर में रात के तापमान अगले 4 दिन हल्की ठंड बनी रहेगी। प्रदेश में अधिकतम तापमान 9/10 मार्च से असली रंग दिखा सकता है।

दक्षिण राज्यों में मौसम साफ है। यहां पूर्वी हवाओं का असर कमजोर होने से बादलों की आवक भी कमजोर है।