US-ईरान वार्ता फेल,तेल बाजार में जोरदार उछाल,PM मोदी ने पेट्रोल और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने पर दिया जोर 

50

US-ईरान वार्ता फेल,तेल बाजार में जोरदार उछाल,PM मोदी ने पेट्रोल और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने पर दिया जोर 

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में ही इतना बड़ा युद्ध चल रहा है, इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और भारत पर तो और भी गंभीर असर हुआ है।”

 

*यूएस-ईरान वार्ता फेल, तेल बाजार में जोरदार उछाल*

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया है, जो युद्ध ख़त्म करने के मक़सद से भेजा गया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने अभी ईरान के तथाकथित ‘नुमाइंदों’ का जवाब पढ़ा है. मुझे यह पसंद नहीं आया, यह पूरी तरह अस्वीकार्य है.”

ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज़ एजेंसी तस्नीम ने बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के ज़रिए एक प्रस्ताव भेजा था.

पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. प्रस्ताव में सभी मोर्चों पर तुरंत जंग रोकने, अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी ख़त्म करने और ईरान पर आगे कोई हमला न करने की गारंटी शामिल थी.

इससे पहले, टेलीविज़न नेटवर्क अल जज़ीरा को ईरान के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि ईरान की ओर से भेजा गया प्रस्ताव वास्तविक और सकारात्मक है.

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच फ़िलहाल सीज़फ़ायर है, लेकिन युद्ध ख़त्म करने पर दोनों के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है.