Viral Video: देखते रह जाओगे कलेक्टर का सपरिवार होली डांस

234

Viral Videoदेखते रह जाओगे कलेक्टर का सपरिवार होली डांस

दतिया : मध्य प्रदेश में दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे का होली के पावन अवसर पर सपरिवार, अधिकारियों कर्मचारियों के साथ अनूठा डांस पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मध्य प्रदेश के दतिया जिले में इस बार होली का उत्सव कुछ खास अंदाज में मनाया गया। दतिया स्थित कलेक्टर निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, मीडियाकर्मी और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। इस दौरान दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े खुद भी रंगों में सराबोर नजर आए और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।। दतिया में इस बार ऐसा ही रंगीन और उल्हासित परिदृश्य कलेक्टर बंगले पर देखने को मिला, जहां कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे के साथ पत्रकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों और समाज के अलग-अलग वर्गों ने मिलकर होली को सचमुच एक नॉनस्टॉप मस्ती के उत्सव में बदल दिया।
सुबह से ही कलेक्टर बंगले का माहौल कुछ अलग था। रंगों के थाल भरे हुए थे , गुलाल उड़ रहा था और आते-जाते लोगों के चेहरों पर पहले से ही मुस्कान खिली हुई थी। जैसे-जैसे लोग पहुंचते गए, माहौल और रंगीन होता गया।

होली मिलन समारोह के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बेहद सहज अंदाज में कहा कि होली ऐसा त्योहार है जहां न कोई अधिकारी होता है और न कोई कलेक्टर—सब एक समान होते हैं। उन्होंने मीडिया बंधुओं के साथ खुलकर रंग खेला और सभी को गले लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उनके इस सरल और मिलनसार व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना की

होली का असली रंग तब दिखा जब रंगों की पहली उड़ान हुई। किसी ने गुलाल लगाया, किसी ने रंग का हल्का छींटा मारा, और देखते ही देखते हर चेहरा रंगों से भर गया। पत्रकार, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सब एक ही रंग में रंगे दिखाई दे रहे थे।

WhatsApp Image 2026 03 05 at 19.28.11 1
उस पल यह महसूस करना मुश्किल था कि कौन अधिकारी है, कौन पत्रकार और कौन कर्मचारी। सब एक साथ हंस रहे थे, एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे और होली की बधाइयां दे रहे थे। ढोल और संगीत की धुन ने माहौल को और जीवंत कर दिया। कुछ लोग झूमने लगे, कुछ तालियां बजाने लगे और कुछ बस इस मस्ती भरे दृश्य को देखकर मुस्कुरा रहे थे।

 

2026 3image 19 07 3214826588 ll