
Holi Festival Celebrated With Seniors : वृद्धजनों को सिंगरों ने सुनाएं होली के गीत, आत्मीयता, सम्मान और सामाजिक सरोकार का प्रेरक संगम!
Ratlam : रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित शहर की विरीयाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड़ के बेनर तले रविवार को फागोत्सव मनाया। उद्देश्य था वृद्धजनों के जीवन में खुशियों के रंग भरना और उन्हें यह अहसास कराना था कि समाज उनके साथ खड़ा है। मौजूद सदस्यों ने वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों के साथ-साथ समय बिताया, संवाद किया और रंग-गुलाल के माध्यम से अपनत्व का संदेश दिया। पूरा वातावरण पारिवारिक स्नेह और सम्मान से ओत-प्रोत रहा। मुख्य अतिथि आनंद सोनी (DSP यातायात) ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा ही हमारे संस्कारों की पहचान है।

अध्यक्षता कर रहें प्रितेश गादिया, चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के वॉइस चेयरमैन सुशील मूणत, कार्यक्रम संयोजक हेमंत मूणत, दिनेश बरमेचा, इनर व्हील क्लब रतलाम गोल्ड की अध्यक्ष अनीता खिमेसरा, सचिव शीतल गादिया मंचासीन थे।
कार्यक्रम में समाजसेवी शैलेंद्र तिवारी, सिंगर राकेश बोरिया, विवेक शर्मा सेवानिवृत्त रेलवे फर्स्ट क्लास गार्ड, देवेन्द्र तोमर, संजय कोठारी, दुर्गेश सुरोलिया, जयवंत गुप्ते, सुनीता नागदे एवं दलजीत सिंह द्वारा सुमधुर भजन एवं फाग गीत प्रस्तुत किए गए जिन्हें सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए औरवातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा। इस अवसर पर शीलू मेहता अर्चना झालानी, नीता कोठरी, इन्दु डांगी, शीलू मेहता, पूजा झालानी, टीना सुरेका, सुनीता जैन, शीला खंडेलवाल सुरेन्द्र अग्निहोत्री, सीमा अग्निहोत्री एवं हेमलता अग्रवाल की सहभागिता रही। वृद्धाश्रम अधीक्षक कुलदीप सिंह, गायत्री बेन सहित समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद थे, बुजुर्गों की मुस्कान और आशीर्वाद ने इस फाग महोत्सव को सार्थक बना दिया!





