
घरेलू गैस सिलेंडर महंगा, जानें कितने रुपये बढ़ी कीमत,LPG उत्पादन बढ़ाने के दिए गए निर्देश!
देश में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी से आम नागरिकों के साथ-साथ कारोबारियों पर भी असर पड़ेगा।
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमते 7 मार्च से पूरे देश में लागू हो गई है। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 879 रुपये से बढ़कर लगभग 939 रुपये तक पहुंच गई है। चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। LPG gas cylinder price march 2026
कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा
घरेलू गैस के साथ-साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भी 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में कमर्शियस सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी की सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पड़ने की संभावना है। Commercial gas rates march 2026
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में ऊर्जा की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को किफायती और टिकाऊ ईंधन उपलब्ध कराना है।
LPG उत्पादन बढ़ाने के दिए गए निर्देश
भारत सरकार ने देश में पर्याप्त गैस उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी LPG रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।





