Weather Update: MP में तीसरे सप्ताह में बारिश के आसार 

150

Weather Update: MP में तीसरे सप्ताह में बारिश के आसार 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में मौसम बादलों का है। पश्चिमी दिशा से बादलों का बहाव आज पंजाब, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख की ओर रहेगा। एक ब्रेक के बाद कल से लद्दाख और कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी।

उत्तर भारत में इस माह के अंत तक पश्चिम द्वार से विक्षोभ के आने का सिलसिला चलता रहेगा। माह के अंतिम सप्ताह में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी में भी बारिश की संभावना बनेगी।

मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 36/37 के बीच चल रहा है। पश्चिमी हवाओं से आज सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, खासकर जबलपुर सहित पूर्वी इलाकों में। प्रदेश में कल से तापमान में फिर वृद्धि हो सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान में ग्वालियर, इंदौर, भोपाल में एक से दो डिग्री वृद्धि हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मार्च के तीसरे सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ के बादल छाने लगेंगे। अंतिम सप्ताह में बारिश और ओलों की संभावना बन सकती है। तापमान में गिरावट भी आएगी।

दक्षिण भारत में अभी हवाएं बारिश के लिए अनुकूल नहीं हैं। पूर्वी हवाओं का पश्चिम की ओर आगमन दो चक्रवातों के चलते अवरुद्ध बना हुआ है। मार्च के अंतिम सप्ताह में बादलों की चाल पूर्व से दक्षिण राज्यों के लिए बन सकती है।