Weather Update: लेह में लगातार बर्फबारी, MP में कल से 38 डिग्री तापमान

280

Weather Update: लेह में लगातार बर्फबारी, MP में कल से 38 डिग्री तापमान

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में चल रहा है जिससे बादल राजस्थान, पंजाब से हरियाणा, दिल्ली और शीर्ष से कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में प्रवेश कर रहे हैं। आज से लद्दाख, कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगेगी, खासकर लेह में इस सप्ताह लगातार बर्फ गिरेगी। दिल्ली में भी इस सप्ताह लगातार बादल रहेंगे।

मध्य प्रदेश में अब अधिकतम तापमान कल से 38 डिग्री इंदौर, जबलपुर में रहेगा। ग्वालियर में तापमान 38 के बाद 39 डिग्री तक जाएगा, जबकि भोपाल 37 डिग्री में चलेगा।

मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी अब वृद्धि होगी। 18 डिग्री से 20 डिग्री इंदौर, भोपाल में, ग्वालियर में 19 से 21 और जबलपुर में 15 से 19 डिग्री तक तापमान इस सप्ताह में होने की संभावना है। अगले सप्ताह से प्रदेश में बादल दस्तक देने जा रहे हैं जिससे भी तापमान में फेरबदल हो सकता है।

इधर उत्तर – पूर्व भारत में असम, मेघालय और अरुणाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों के नीचे उतरने से कई इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी। शेष भारत में मौसम खुला रहेगा। रात में तेज गर्मी का असर दक्षिण में तमिलनाडु और महाराष्ट्र के मुंबई में रहेगा जहां 25/26 डिग्री तक तापमान रहेगा।