ढाई लाख से अधिक आय वाले आरक्षित विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए 15 करोड़

69

ढाई लाख से अधिक आय वाले आरक्षित विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए 15 करोड़

भोपाल: मध्यप्रदेश में 11 वी और 12 वी तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण के लिए राज्य सरकार ने 15 करोड़ 40 हजार रुपए का बजट आवंटित किया है। यह राशि ऐसे परिवार के विद्यार्थियों को वितरित की जाएगी जिनकी पारिवारिक आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा है।

आयुक्त जनजातीय कार्य ने विभाग के सभी आहरण और संवितरण अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि ढाई लाख रुपए से अधिक आय वर्ग वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया जाना है। इसके लिए पंद्रह करोड़ 40 हजार रू पए का बजट आवंटित किया गया है। इसमें मितव्ययिता संबंधी शासन के आदेशों का पालन किया जाए। हर माह खर्च की समीक्षा कर व्यय लेखा प्रत्येक शीर्ष योजना अंतर्गत संधारित किया जाए और व्यय के पत्रक मय ट्रेजरी व्हाउचर नंबर के आगामी माह की दस तारीख तक भेजना सुनिश्चित करें। राशि आवंटन के बाद अब इन आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई में आसानी होगी।