रिश्ते के देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

91

रिश्ते के देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल: गौतम नगर इलाके में रिश्ते का देवर करीब आठ महीने से अपनी भाभी को ब्लैकमेल कर उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। कल उसकी करतूतों से परेशान होकर थाने पहुंची महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। जबकि उसका ससुराल नारियलखेड़ा में है। जब भी उसका अपने पति से झगड़ा होता था, तो वह अपने देवर से फोन पर बातचीत कर उसे अपनी आपबीती सुनाती थी। इस दौरान वह अपने पति की बुराई भी करती थी। यह बातचीत और उसने अपने पास सेव कर ली थी। इसके आधार पर ही उसका देवर अपनी भाभी को ब्लैकमेल करने लगा था। बीती साल अगस्त ने आरोपी युवक ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद से वह लगातार उसका शोषण कर रहा था। कल महिला ने पूरी बात अपने पति को बता दी और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।