राज्यपाल मंगू भाई पटेल 12 मार्च को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में होंगे शामिल

63

राज्यपाल मंगू भाई पटेल 12 मार्च को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में होंगे शामिल

झाबुआ से राजेश सोनी

झाबुआ: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल 12 मार्च 2026 को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल मंगूभाई पटेल दोपहर 02:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा गोपालपुरा एयरस्ट्रिप, झाबुआ पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

राज्यपाल अनुसूचित जनजाति उपयोजना अन्तर्गत राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम एवं कृषि उपकरण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदाय में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके समय पर परीक्षण और उपचार के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के तारतम्य में किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज का वितरण भी किया जाएगा।