
MGM मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रणव महाजन ASAMI इंटरनेशनल फेलोशिप सर्टिफिकेट से सम्मानित
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर (ऑर्थो) डॉ. प्रणव महाजन को प्रतिष्ठित ASAMI इंटरनेशनल फेलोशिप सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है।

सम्मान स्वरूप डॉ. प्रणव महाजन को ट्रॉफी, ₹50,000 का पुरस्कार और ASAMI (इलिजारोव के अनुप्रयोग और पद्धति में सर्जनों का संघ) इंटरनेशनल फेलोशिप सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।

बता दें कि इस फेलोशिप के लिए उन्होंने नवंबर 2025 में एक महीने के लिए वियना (ऑस्ट्रिया) के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में कंजेनिटल डिफॉर्मिटीज़ के क्षेत्र में व्यापक प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण डॉ महाजन ने दुनिया के सुप्रसिद्ध सर्जन कैथेरीना कियारी से प्राप्त किया।

यह पुरस्कार उन्हें गत दिनों अहमदाबाद में आयोजित उनकी वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में ASAMI इंडिया के अध्यक्ष द्वारा दिया गया। डॉ महाजन ने डिफॉर्मिटी करेक्शन पर एक पेपर भी प्रस्तुत किया और वियना के विभिन्न अस्पतालों में अपने अनुभव साझा किए।






