Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव कर रहें हैं आज अपनी बचपन की दोस्त से शादी ,देखिये तस्वीरें

66

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव कर रहें हैं आज अपनी बचपन की दोस्त से शादी

रानी मसूरी में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की हल्दी व मेंहदी की रस्म धूमधाम से संपन्न हो गई है । आज शनिवार को कुलदीप यादव वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे।

लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र स्थित होटल सेवॉय में शुक्रवार और शनिवार को शादी की रस्में होनी हैं। कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को हुई थी। नवंबर में दोनों शादी करने वाले थे। हालांकि, विश्‍व कप के कारण शादी को स्‍थगित करना पड़ा था।Congratulations to Kuldeep Yadav for a happy married life.

रस्मों में दोनों परिवारों के लोग और करीबी मेहमान शामिल हुए। संगीत और कॉकटेल कार्यक्रम रात को होगा। कुलदीप यादव की शादी को लेकर शहर में भी उत्साह देखा जा रहा है।

स्टार स्पिनर कुलदीप यादव बहुत जल्द अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. शादी के लिए मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवाय को पूरी तरह बुक कर लिया गया है. मेहमानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अकेले होटल सवाय में 80 कमरे बुक हैं. शादी में करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें दिग्गज क्रिकेटर, बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे शामिल हो सकते हैं.

25bn3rb kuldeep yadav and
शुक्रवार को कुलदीप यादव की शादी की मेंहदी और हल्दी की रस्म होटल सवाय में हुई। हल्दी और मेहंदी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं।समारोह में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहे और शादी की खुशियों में शामिल हुए। इस मौके पर कुलदीप यादव और उनकी दुल्हन वंशिका ने ढोल नगाड़ों के साथ हल्दी और मेंहदी की रस्म के लिए जाते समय खूब डांस किया।

शादी के लिए सवाय होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हल्दी और मेहंदी की रस्मों के दौरान संगीत और पारंपरिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना रहा। दूल्हा बने कुलदीप यादव लाइट गुलाबी कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि दुल्हन बनने जा रहीं वंशिका मेहंदी समारोह में पारंपरिक परिधान में लाइट एवं गहरे गुलाबी कलर की साड़ी पहनकर आकर्षक दिखाई दी।

खाने में ‘पहाड़ी स्वाद’ : बताते हैं कि इस मेन्यू की प्लेट ₹6000 से ज्यादा की है 

चूंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेन्यू में स्थानीय स्वाद को विशेष जगह दी गई है. जानकारी के अनुसार, खाने की कीमत ₹6000 प्रति प्लेट से भी अधिक है.

क्रिकेटर कुलदीप यादव की मसूरी में शादी, मडुवे की रोटी से लेकर कंडाली साग तक, मेहमानों को परोसा जाएगा ये पहाड़ी मेन्यू - cricketer kuldeep yadav vanshika singh ...

पहाड़ी मेन्यू की खास डिशेज
  • मडुवे की रोटी और लाल चावल
  • गहत की दाल, फाणु और चैंसू
  • कंडाली का साग और कुमाऊंनी रायता
  • भांग की चटनी और झंगोरे की खीर
  • ब्रेकफास्ट: सुबह के नाश्ते में इडली-डोसा, छोले-भटूरे और पोहा जैसे लोकप्रिय आइटम परोसे जाएंगे.
     बचपन से दोनों दोस्त रहे हैं

    दोनों की दोस्‍ती अब 7 जन्‍मों के बंधन में बंधने जा रही है। वंशिका ने मेलबर्न से पढ़ाई की है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं।

    Kuldeep Yadav: पहले मंगेतर संग पोस्ट की फोटो, फिर कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम से डिलिट किया पोस्ट! 12 दिन पहले ही हुई है सगाई

    खबरों के अनुसार, वे प्रशासनिक या प्रबंधकीय पद पर हैं। वंशिका यादव लाइमलाइट से दूर रही हैं। उनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में एक सफल करियर बनाया है और इंटरनेशनल क्रिकेट के उतार-चढ़ाव में कुलदीप की सबसे बड़ी सहारा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर या सुर्खियों में कम ही नजर आती हैं।

    विश्‍व कप खेले कुलदीप

    कुलदीप यादव हाल ही में टी20 विश्‍व कप 2026 में खेलते नजर आए थे। पाकिस्‍तान के खिलाफ ग्रुप स्‍टेज के मैच में उन्‍हें प्‍लेइंग 11 में शामिल किया गया था। इस मैच में उन्‍होंने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। कुलदीप के करियर की बात करें तो उन्‍होंने 17 टेस्‍ट में 76 विकेट चटकाए हैं। 120 वनडे में कुलदीप के नाम 194 विकेट हैं। साथ ही 54 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में चाइनामैन गेंदबाज ने 95 शिकार किए हैं।

    bsamal kalthapa yathava ka haltha saramana 148ec87cf0ab0c9072a5bb52cfa35963
  •