
पढ़ना जारी रखें
का भविष्य है और इनका सुदृढ़ आधार ही देश का भविष्य सुरक्षित करेगा । विबोध प्रीस्कूल जैसे स्कूलों के माध्यम से बच्चों को सही दिशा और सही ज्ञान मिल सकता है जो जीवन आगे बढ़ाने में मदद करेगा । श्री अग्रवाल ने स्कूल भ्रमण कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों संदीप उपाध्याय, अभिषेक शर्मा एवं अन्य ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए ओर शिक्षण प्रबंधन की सराहना की।

इसके पूर्व नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों द्वारा वर्ष भर में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर 30 बच्चों ट्रॉफ़ी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। 150 से अधिक बच्चों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड भी दिए गए।
स्कूल स्टॉफ की भूमिका राठौर को बेस्ट को ऑर्डिनेटर अवॉर्ड प्रदान किया गया । संचालन प्रियांशी मिश्रा ने किया। स्वागत सम्मान फाउंडर एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल किया। स्वागत संबोधन प्रिंसीपल डॉ श्रुति बटवाल ने देते हुए विबोध स्कूल की शैक्षणिक खेल एवं म्यूजिक डांस आदि गतिविधियों की जानकारी दी।

विबोध प्रीस्कूल प्रबंधन की ओर से रीना सोनी, दीक्षा शर्मा तनीषा कौर दिव्या मारू भूमिका राठौर, गौरव सोनी विक्रम सिंह सिसोदिया एवं अन्य ने अतिथियों अभिभावकों का स्वागत किया।




