Bharatmala Land Compensation Scam: फरार SDM निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, 30 मार्च तक रिमांड पर

56

Bharatmala Land Compensation Scam: फरार SDM निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, 30 मार्च तक रिमांड पर

रायपुर। भारतमाला परियोजना जमीन मुआवजा घोटाला मामले में लंबे समय से फरार तत्कालीन SDM निर्भय कुमार साहू को ईओडब्ल्यू एसीबी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के लिए 30 मार्च तक के लिए रिमांड पर लिया गया है।

 

*क्या है Bharatmala Land Compensation Scam:*

जांच एजेंसी के अनुसार रायपुर-विशाखापट्नम और दुर्ग बायपास भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। तत्कालीन SDM निर्भय कुमार साहू पर पद का दुरुपयोग करते हुए आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप है। उन्होंने अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक और जमीन कारोबारियों, हरमीत सिंह खनूजा व उमा तिवारी सहित अन्य के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से गड़बड़ी को अंजाम दिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि नायकबांधा जलाशय की पूर्व में अधिग्रहित भूमि को भारतमाला परियोजना के लिए दोबारा अधिग्रहित दिखाकर मुआवजा जारी किया गया। इस अनियमितता से शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हुई। फिलहाल, ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम आरोपी से इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है।