
Lokayukta Trap: झाबुआ में महिला बाबू के पति को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, महिला और पति दोनों को बनाया आरोपी!
Lokayukta Trap: इंदौर लोकायुक्त इकाई द्वारा रत्नाप्रेम पवार, सहायक ग्रेड-2, जिला आयुष कार्यालय झाबुआ के पति नरेन्द्र पंवार को ₹10000 की रिश्वत लेते हुये ट्रेप किया गया है। मामले में रत्नाप्रेम पवार को भी आरोपी बनाया गया है।
लोकायुक्त पुलिस इंदौर के एसपी राजेश सहाय ने बताया कि इस मामले में आवेदक
कमल सिंह ठाकुर, पिता स्व. श्री रामसिंह ठाकुर, उम्र 63 वर्ष पद से.नि. कम्पाउण्डर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय पेटलावद जिला झाबुआ और आरोपिया
01 श्रीमती रत्ना प्रेम पंवार पति श्री नरेन्द्र पंवार, सहायक ग्रेड-2, जिला आयुष कार्यालय झाबुआ और आरोपी – 02 श्री नरेन्द्र पंवार पिता स्व. श्री किशोर सिंह पंवार निवासी ग्रीनगोल्ड कालोनी झाबुआ है।
ट्रैप का विवरण देते हुए लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि आवेदक शासकीय आयुर्वेद औषधालय पेटलावद से कम्पाउण्डर के पद से दिनांक 28. 02.2026 को सेवानिवृत्त हुआ है। आवेदक को सेवानिवृत्ति उपरान्त पेंशन, ग्रेज्यूटी, अर्जित अवकाश एवं समयमान वेतनमान का लाभ मिलना है। आवेदक के पेंशन, ग्रेज्यूटी, अर्जित अवकाश एवं समयमान वेतनमान के प्रकरण के बिल तैयार करने एवं कोषालय से राशि निकलवाने के एवज में आवेदक से 12,000/- रू० रिश्वत की मांग की जा रही है।
आवेदक द्वारा इसकी शिकायत विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 20.03.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया।
आरोपिया रत्नाप्रेम पंवार द्वारा रिश्वत राशि प्राप्त करने हेतु अपने पति नरेन्द्र पंवार को भेजा गया। आरोपिया के पति नरेन्द्र पंवार को आवेदक कमल सिंह ठाकुर से राजगढ चौराहा झाबुआ पर 10,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल-
कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री पवन पटोरिया, आरक्षक श्री मनीष माथुर , आरक्षक कमलेश तिवारी एवं जिला पुलिस लाईन इंदौर की महिला आरक्षक 807 पूजा तोमर एवं महिला आरक्षक 3329 जान्हवी सेंगर।





