DGP Orders: पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध

90
SPS Officers Promotion

DGP Orders: पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध

भोपाल:  प्रदेश में नवरात्रि, ईद, रामनवमी जैसे प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा द्वारा जारी आदेश में तत्काल प्रभाव से सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दूसरी तरफ मार्च महीने के बचे हुए दिनों और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शासकीय छुट्टियों की भरमार है।

जारी निर्देश के अनुसार, प्रदेश में त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

हालांकि विशेष परिस्थितियों में जरूरत पड़ने पर संबंधित पुलिस अधीक्षक या जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे। वहीं, वरिष्ठ स्तर पर आवश्यकता होने पर पुलिस महानिदेशक की अनुमति के बाद ही अवकाश दिया जाएगा। यह आदेश सभी पुलिस आयुक्तों, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, जोनल आईजी, पुलिस अधीक्षकों और रेलवे पुलिस तक लागू किया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।