इस बार समर्थन मूल्य पर 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य, एक अप्रैल से 4 संभागों में शुरु होगी खरीदी

91

इस बार समर्थन मूल्य पर 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य, एक अप्रैल से 4 संभागों में शुरु होगी खरीदी

भोपाल:  मध्यप्रदेश सरकार इस बार किसानों से समर्थन मूल्य पर 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी करेगी। खरीदी के लिए कुल 3 हजार 627 केन्द्र बनाए गए है। एक अप्रैल से इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल सहित चार संभागों में गेहूं खरीदी शुरु होगी शेष संभागों में आठ अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जाएगी। किसानों से इस बार 2585 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाएगा और इस पर प्रति क्विंटल चालीस रुपए बोनस भी मध्यप्रदेश सरकार देगी। पिछले साल राज्य सरकार ने 77 लाख 74 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की थी इस बार खरीदी का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है लेकिन बाजार में गेहूं के रेट कम होंने से इससे अधिक गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने के लिए आने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में अब तक छह सौ से अधिक केन्द्र बनाए जा चुके है। स्टील साइलों में भी खरीदी की जाना है। मध्यप्रदेश सरकार ने गोदामों पर भी खरीदी केन्द्र बनाए है। अभी तक 36 केन्द्र बन चुके है। अस्सी प्रतिशत केन्द्र गोदामों और उनके आसपास ही बनाए जाने है ताकि भंडारण करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

गेहूं बेचने गत वर्ष से ज्यादा पंजीयन-

मध्यप्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए अब तक 19 लाख चार हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है जबकि पिछले वर्ष 15 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। इंदौर में 71 हजार 713, शाजापुर में 73 हजा 878, उज्जैन में एक लाख 23 हजार 281, आगर मालवा में 42 हजा 446, मंदसौर में 65 हजार 195, देवास में 76 हजार 442, जबलपुर में 49 हजार 642, नर्मदापुरम में 71 हजार 831, भोपाल में 37 हजार 129 , रायसेन में 76 हजाएर 264 विदिशा में 86 हजार 479 किसानों ने पंजीयन कराया है।