
Mathura: पथराव, हाईवे जाम और बवाल… गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत पर भारी बवाल
मथुरा में फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर की मौत को लेकर बवाल मचा है । बाबा गौ रक्षक थे और गौ तस्कर के ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहे थे जिसने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद उनके समर्थक सड़कों पर आ गए। दिल्ली आगरा एक्सप्रेस वे जाम कर दिया गया और तोड़फोड़ की गई है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में बाबा चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद शनिवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पथराव में पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। जानिए कौन थे फरसा वाले बाबा? जिनकी मौत के बाद भीड़ इतनी उग्र हो गई।
जानें कौन थे बाबा चंद्रशेखर
बाबा चंद्रशेखर मूल रूप से फिरोजाबाद के गांव गोपाल का नगला के रहने वाले थे, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी इसी गांव से आते हैं। गोरक्षा में फरसा लेकर बाबा चंद्रशेखर ने ‘फरसा वाले बाबा’ के रूप में अपनी पहचान बनाई। गांव-गांव गो-सेवकों की टीम गठित की। करीब 200 युवाओं की टीम है, जो गोसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। बाकी बड़ी संख्या में भक्त थे।







