निर्माणाधीन मकान से गेंद निकालने के दौरान गिरा बच्चा, गले के आरपार हुआ सरिया

79

निर्माणाधीन मकान से गेंद निकालने के दौरान गिरा बच्चा, गले के आरपार हुआ सरिया

ये यूपी में बुलंदशहर के मिर्जापुर गांव के ऋषभ की तस्वीर है जो 10 साल का है। ईद की छुट्टी होने से बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद निर्माणाधीन प्लॉट में चली गई। बच्चे का पैर फिसला और पिलर पर गिरा जिसमें से निकला सरिया गर्दन के आरपार हो गया। बच्चा पिलर में ही फंस कर रह गया। सरिया को उसी हालत में काटा गया और उसे वहां से निकाला गया। चार फीट का सरिया अब भी फंसा था। वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया है जहां ऑपरेशन किया जा रहा है।

बुलंदशहर : कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मिर्जापुर गांव में शनिवार को 10 बच्चे के साथ दुखद हादसा हो गया. हालांकि हादसे में बच्चे के साथ जाको राखे साईयां मार सके न कोय वाली कहावत चरितार्थ हो गई. फिलहाल बच्चे की जान अभी जोखिम में ही है. बच्चे को जिला अस्पताल से हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है.

बताया गया कि मिर्जापुर गांव निवासी राजकुमार का बेटा ऋषभ (10) ईद की छुट्टी की वजह से बच्चों और भाई-बहनों के साथ गली में क्रिकेट खेल रहा था. खेलते समय बॉल पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के अंदर चली गई. ऋषभ गेंद उठाने के लिए मकान के अंदर चला गया. जहां वह पिलर से निकल रही सरिया के ऊपर गिर गया. सरिया ऋषभ के गले और छाती को चीरता हुआ आरपार निकल गया. यह देख दूसरे बच्चों ने शोर मचा कर घरवालों की सूचना दी.

 

बच्चों की चीख पुकार सुनकर ऋषभ की मां अनीता ने गुहार लगाते हुए घटनास्थल पर पहुंची और पड़ोसियों को सूचना दी. घटना के समय राजकुमार मंदिर गए थे. इस बीच पड़ोसियों ने गैस कटर से सरिया काट कर पिलर से अलग किया गया और बच्चे को उसी हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया है.

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाया गया था. सरिया बच्चे के गले को चीरते हुए छाती के बगल से निगल गया है. सरिया काफी गंभीर रूप से बच्चे के गले और छाती में फंसा हुआ है. प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है