Firecracker Factory Blast in Dewas: आग लगने से 3 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे!

198

Blast Firecracker Factory in Dewas: आग लगने से 3 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे!

देवास के टोंककला गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. टोंककला गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई और 20 गंभीर रूप झुलस गए. विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी गूंज दो किलोमीटर दूर सुनाई दी. मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है और आग बुझाने में जुटी है.आग की वजह से सड़क पूरा धुआं-धुआं हो गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों की हालत देखते हुए बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर टोंककला में यह पटाखा फैक्ट्री है। फैक्ट्री में ब्लास्ट की गूंज आसपास के इलाकों में सुनाई दे रही थी। वहीं, इस हादसे में वहां काम करे श्रमिकों के चिथड़े उड़ गए हैं। शवों के टुकड़ों सड़कों पर मिले हैं। आसपास के इलाकों में अफरातफरी की स्थिति है। बताया जा रहा है कि 20 से अधिक लोग जख्मी हैं। इनमें सात को इंदौर रेफर किया गया है।

धमाके से हिल गए मकान

वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि हादसे का बाद आसपास के मकानों में कंपन हुआ है। साथ ही मकान हिल गए हैं। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग सहम गए हैं।

इसके साथ ही फैक्ट्री के अंदर बड़ी संख्या में पटाखे मिले हैं। हादासा कैसे हुआ इसके जानकारी नहीं मिली है। फैक्ट्री के अंदर से अभी भी धुआं उठ रहा है। देवास कलेक्टर  कमिशनर भी मौके पर पंहुचे  हैं।

धमाके की खबर मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके के बाद वहां काम कर रहे लोग हवा में उड़ गए हैं। करीब एक साल पहले यहां पटाखा बनाने का काम शुरू हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह और देवास के कलेक्टर ऋतुराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
बाद में कमिश्नर और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता घायलों को देखने अस्पताल भी गए।