रिटायर्ड जज की बहू के सुसाइड केस की जांच अब ACP करेंगे

37

रिटायर्ड जज की बहू के सुसाइड केस की जांच अब ACP करेंगे

भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में रिटायर्ड महिला जज की बहू के सुसाइड केस की जांच अब एसीपी करेंगे। जहां एसीपी परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। जिससे उसकी मौत की वजह का पता चल सके। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय प्रियांशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी। प्रियांशा की सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह हैं। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है। उसने बताया कि मंगलवार रात ट्विशा ने उन्हें फोन किया था। उसका पति पिछले 8 दिन से प्रताड़ित कर रहा था। मेजर हर्षित का आरोप था कि शादी के शुरूआती समय तक सब सामान्य था। नौकरी छोड़ने के बाद ट्विशा के साथ व्यवहार बदल गया। उसे ताने दिए जाते थे। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में थी।

पुलिस के अनुसार चूंकि मृतका नवविवाहिता थी, इसलिए अब मामले की जांच एसीपी करेंगे। एसीपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी को पत्र भेज दिया गया है। शार्ट में पीएम में उसकी मौत की वजह फांसी बताई जा रही है। अभी फुल पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है।