Chief Minister’s Surprise Inspection: सीधी के कलेक्टर हटाए गए, बैंक के GM सस्पेंड

1581

Chief Minister’s Surprise Inspection: सीधी के कलेक्टर हटाए गए, बैंक के GM सस्पेंड

भोपाल: मुख्यमंत्री द्वारा आज किए गए औचक निरीक्षण के बाद सीधी के कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को हटा दिया गया है उनके स्थान पर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा को सीधी का नया कलेक्टर बनाया गया है। विकास मिश्रा वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में अपरसचिव के पद पर पदस्थ हैं।

सीधी ज़िले के आकस्मिक भ्रमण में आम जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर की गई शिकायतों एवं जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की क्रिया कलापों पर विस्तार से समीक्षा एवं फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पी एस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित* करने के निर्देश दिए हैं तथा जिला कलेक्टर श्री स्वरोचित सोमवांशी को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर पद से हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए निर्देश के पालन में कलेक्टर को हटा दिया गया है और बैंक महाप्रबंधक के निलंबन के आदेश जारी हो रहे हैं।

साथ ही गुना ज़िले में वहाँ तलाशी में मिले नक़द राशि के के हेर फेर के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित न मानते हुए तत्काल प्रभाव से गुना जिला पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी को भी हटाने के निर्देश दिए है। राज्य सरकार ने सोनी को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं