
Weather Today: राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के बादल आज राजस्थान, गुजरात, कश्मीर और लद्दाख से घुसकर अन्य राज्यों में बारिश कर सकते हैं। ये बादल उत्तर पश्चिम से होकर उत्तर प्रदेश और पूर्वी राज्यों की ओर चल रहे हैं।
बादलों के अटैक से उक्त राज्यों में ठंड का असर है। कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम के लिहाज से आज पंजाब में 30, दिल्ली में 31 डिग्री अधिकतम तापमान चल रहा है, यहां आज बारिश की संभावना रहेगी।
राजस्थान में भी आज जयपुर, जोधपुर, उदयपुर सहित अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना है। यहां भी अधिकतम तापमान में कमी है। गुजरात से महाराष्ट्र में भी आज बादलों की आवक मध्य प्रदेश, छग और उड़ीसा की ओर बनी रहेगी।
मध्य प्रदेश से भी पश्चिमी बादलों की खेप गुजर रही है। दोपहर बाद बादलों का घेरा मध्य के कुछ हिस्सों इंदौर, देवास और आसपास में बारिश कर सकता है। कल से प्रदेश में एक डिग्री तापमान भी बढ़ सकता है। बादलों के आने का सिलसिला दो तीन दिन चल सकता है।





