Pen Card New Rules: अब आसान नहीं होगा पैन कार्ड बनवाना, बड़े लेनदेन पर सरकार की होगी पैनी नजर 

217

Pen Card New Rules: अब आसान नहीं होगा पैन कार्ड बनवाना, बड़े लेनदेन पर सरकार की होगी पैनी नजर 

Pen Card New Rules: अगर आपके पास PAN कार्ड है या आप नया बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है। मोदी सरकार 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स के नियमों (Income Tax Rules 2026) में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नए नियमों के लागू होने के बाद पैन कार्ड बनवाना न केवल थोड़ा कठिन होगा, बल्कि बड़े लेनदेन पर सरकार की नजर और भी पैनी हो जाएगी।

तक आप सिर्फ आधार कार्ड के जरिए मिनटों में ई-पैन (e-PAN) बनवा लेते थे, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह सुविधा बंद हो सकती है। अब आपको आवेदन के साथ जन्मतिथि (Date of Birth) का पुख्ता प्रमाण देना अनिवार्य होगा।

PAN के लिए जरूरी Documents (कोई एक)

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)

10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट

वोटर आईडी (Voter ID)

पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस

अगर आप कागजी झंझट से बचना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले पुराने नियमों के तहत आवेदन कर लें। सरकार ने डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए छोटे लेनदेन में राहत दी है, लेकिन बड़े ट्रांजैक्शन पर शिकंजा कस दिया है।अब ₹10 लाख के बजाय ₹20 लाख से ऊपर की प्रॉपर्टी खरीद पर पैन अनिवार्य होगा।

साल भर में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा या निकासी पर पैन देना होगा।

₹5 लाख से महंगी गाड़ी खरीदने पर अब पैन कार्ड दिखाना ही पड़ेगा।

अगर आप होटल में ₹1 लाख से ज्यादा का बिल चुकाते हैं, तो पैन कार्ड साथ रखें।बता दें कि सरकार जल्द ही नए PAN फॉर्म भी जारी करने वाली है। इन फॉर्म्स में अब पहले के मुकाबले ज्यादा जानकारी मांगी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य टैक्स चोरी रोकना और पूरे सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाना है।

। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव इनकम टैक्स के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।