ACB Trap: CMO और लेखापाल 33 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

174
र

ACB Trap: CMO और लेखापाल 33 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने नगर पालिका के मुख्य अधिकारी (CMO) और लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका में रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण के बिल पास कराने के बदले ठेकेदार से 33 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसी शिकायत के आधार पर ACB ने जाल बिछाया और कार्रवाई की। ACB टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ा।

CMO इसहाक खान को उनके निवास से गिरफ्तार किया गया।

लेखापाल सुशील को कार्यालय से हिरासत में लिया गया।

दोनों पर पद का दुरुपयोग कर रिश्वत लेने का आरोप है।

यह पूरी कार्रवाई अंबिकापुर ACB टीम द्वारा की गई, जिसने पहले शिकायत की जांच की और फिर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कर दोनों को पकड़ लिया।