WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ratlam Collector’s Appeal to the Public : पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की अफवाहों पर बोली कलेक्टर, मिशा सिंह.

Ratlam Collector’s Appeal to the Public : पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की अफवाहों पर बोली कलेक्टर, मिशा सिंह.

Ratlam : जिला की समस्त जनता को नमस्कार, पेट्रोल और डीजल को लेकर के कुछ भ्रांतियां और अफवाह बनाई जा रही हैं, हमारे देश-प्रदेश और जिले में तेल की उपलब्धता और सप्लाय निर्बाध बनी हुई है, किसी प्रकार की सप्लाय में कमी या दिक्कत नहीं है, परंतु अफवाह को सुनते हुए लोग फुल टंकी या बोतल इत्यादि में ले जाने की मांग कर रहें हैं, कल भी अफवाह सुन कर जिले में 3 गुना खरीदी की गई, इससे हम कृत्रिम कमी को जन्म दे रहें हैं और किसी आवश्यक को तेल से वंचित कर सकते हैं।

 

गलत और सोशल मीडिया की खबरों पर ध्यान मत दीजिए!

जिले में कुछ पेट्रोल पम्प बंद थे उनके कारण है कि पिछले सप्ताह अवकाश में उनके द्वारा ऑर्डर भेजने में देरी, और कुछ पम्प वित्तीय कारण से 10 से 15 दिन से काम नहीं कर रहे ,जिन्हें ऐसा दिखाया गया कि तेल की किल्लत हैं। आज कुछ पेट्रोल पम्प थोड़ा देर से चले जिससे वह अपना स्टॉक प्राप्त कर भर सकें। शेष में समय से तेल आ रहा है और तेल कंपनी से यह जानकारी हमें मिल भी रही है कि किसी प्रकार की कमी नहीं है। आवश्यक पैनिक नहीं हो, आपकी सूझ बुझ से गलत जानकारी के प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करें!

धन्यवाद

कलेक्टर रतलाम!