
Ketan Murder Case: पब में बीयर की बोतल और फोन पर गालियां… आरोपी सिया गोयल का नया वीडियो लीक
केतन अग्रवाल मर्डर केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की जांच में लगातार नई चीजें सामने आ रही हैं. जांच के बीच सिया गोयल का एक वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिया एक पब में हैं और फोन पर जोर-जोर से बात कर रही है. इस दौरान वो लगातार गालियां भी दे रही है.
पुणे के चर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच के बीच अब सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिया का एक बिल्कुल अलग और आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पब में हंगामा और गालियों की बौछार
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिया गोयल एक पब में मौजूद है, जहां बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक बज रहा है। वीडियो में सिया के एक हाथ में बीयर की बोतल है और दूसरे हाथ में मोबाइल फोन है। वह फोन पर किसी से बात करते हुए बेहद गुस्से में नजर आ रही है। बात करते-करते वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है और फोन पर सामने वाले को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है।गौरतलब है कि पुणे के बड़े कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल पर ही आरोप हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची थी।
दोनों ने पहले एक कैफे में बैठकर पूरी प्लानिंग की, गूगल पर लोकेशन सर्च की और फिर अगले दिन केतन को लोहगढ़ किले पर ले जाकर खाई में धक्का दे दिया। पुलिस ने हाल ही में दोनों आरोपियों को साथ ले जाकर लोहगढ़ किले में क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस नए वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सिया गोयल पर फूट पड़ा है। लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए सिया के व्यवहार और उसकी मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं। लगातार सामने आ रहे इन सबूतों और वायरल वीडियो की वजह से यह हाई-प्रोफाइल मर्डर केस देश भर में सुर्खियों में बना हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस हत्याकांड की हर एक कड़ी को जोड़ा जा सके।





