
Bhopal News: डॉक्टर की कार से साढे तीन लाख रुपए और लेपटॉप चोरी
भोपाल: सागर पब्लिक स्कूल में बेटी को छोड़ने के लिए आए डॉक्टर की कार से बदमाश लेपटॉप और नकदी साढे तीन लाख रुपए लेकर चंपत हो गए। घटनाक्रम स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें एक चोरी गाड़ी से चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बागसेवनिया थाने के सब इंस्पेक्टर गंगाराम वर्मा के मुताबिक डॉक्टर आदित्य पाठक अस्पताल में डॉक्टर हैं। मंगलवार को वह अपनी बेटी को सागर पब्लिक स्कूल छोड़ने के लिए आए थे। उन्होेंने अपनी कार स्कूल के बाहर खड़ी और बेटी को स्कूल के अंदर तक छोड़ने के लिए चले गए। उन्होंने अपनी कार को लॉक नहीं किया था। जब वह स्कूल से बच्ची को छोड़कर बाहर आए तो देखा कि कार में रखा बैग गायब था। बैग में लेपटॉप और साढेÞ तीन लाख रुपए नकदी रखे हुए थे। इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो पता चला कि एक व्यक्ति कार से बैग चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। अब पुलिस उसके हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





