
Lokayukta Trap: जबलपुर में RTO आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
जबलपुर; Lokayukta Trap: लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने जबलपुर में RTO आरक्षक श्वेता अहिरवार को 4500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक प्राइवेट व्यक्ति।मोहित साहू पिता नर्मदा साहू को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार
आवेदक – 1.प्रशान्त दत्तात्रेय जाधव जीवनसागर सी एच एस डी 7,प्लॉट no 26,सेक्टर 11 खारघर नवी मुंबई(वाहन मालिक) और जय सिंह यादव ग्राम मनवारा जिला छतरपुर मध्यप्रदेश (वाहन चालक) है।
आरोपी- 1. श्वेता अहिरवार RTO आरक्षक जबलपुर
2. मोहित साहू पिता नर्मदा साहू,(प्राईवेट व्यक्ति )
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक उपरोक्त की 10 गाड़िया बरगी जबलपुर होते हुए सामान को उत्तरप्रदेश या अन्य राज्यों में जाती है। आज दिनांक 25/03/2026 को गाड़ीनं.DD 01P09764 नागपुर जबलपुर हाईवे से निकल रही थी तब बरगी के पास आरटीओ की कर्मचारी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए उपरोक्त वाहन के मालिक से 4500 रुपए की मांग की है।
शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 25/ 3 /2026 को आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को वाहन चालक से 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए नागपुर जबलपुर हाईवे बरगी के पास से रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीयों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
**ट्रेप दल सदस्य-* ट्रेप कर्ता निरीक्षक श्री राहुल गजभिए,निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले , निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक श्री जीतेंद्र यादवएवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।





