सोनिया गांधी दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

174

सोनिया गांधी दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

 

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में कल रात से भर्ती है। डॉक्टर के अनुसार हालत स्थिर है।

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के हवाले से बताया गया है कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उन्हें मंगलवार रात 10.20 बजे सर संगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. स्वरूप ने कहा, “उनकी हालत स्थिर हैं। डॉक्टर पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित इन्फेक्शन की जांच के लिए आगे की जांच कर रहे हैं। एंटीबायोटिक्स दी गई है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नज़र रख रही है।”

मंगलवार रात यह खबर आई थी कि सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत होने के बाद भर्ती कराया गया था। ANI के मुताबिक डॉ. स्वरूप ने कहा दिल्ली में ठंड के मौसम और मौजूदा प्रदूषण के मिले-जुले असर से सोनिया गांधी का ब्रोन्कियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था।

*देखभाल के विशेष इंतजाम*

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में उनकी देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

*डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है*

डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति का आकलन कर रही है और आगे की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल,अस्पताल प्रशासन ने उनकी हालत स्थिर बताई है।