
केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, कीमतें होगी कम!
कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार पहुंचने के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। पेट्रोल पर टैक्स 13 से घटाकर 3 रुपए और डीजल पर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। जानिए इससे तेल कंपनियों, महंगाई और आम जनता पर क्या असर पड़ेगा।
People’s Update
People’s Update×
होम
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय
मनोरंजन
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
स्वास्थ्य
धर्म
व्यापार जगत
लाइफस्टाइल
टेक और ऑटोमोबाइल्स
खबरें ज़रा हटके
शिक्षा और करियर
रील्स
इमेज स्टोरीज
वीडियो
ई-पेपर
SIP Calculator
Home Loan
Personal Loan
Car Loan
Education Loan
Income Tax Calculator
BMI Calculator
Age Calculator
Date Time Difference
Snake Game
Memory Game
Typing Game
© 2026 People’s Update
People’s Update
Back
व्यापार जगत
पेट्रोल-डीजल पर सरकार की बड़ी राहत!एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती, क्या कीमतों पर पड़ेगा असर?
कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार पहुंचने के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। पेट्रोल पर टैक्स 13 से घटाकर 3 रुपए और डीजल पर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। जानिए इससे तेल कंपनियों, महंगाई और आम जनता पर क्या असर पड़ेगा।
Publish Date: 27 Mar 2026, 9:18 AM (IST)
Updated On: 27 Mar 2026, 9:27 AM (IST)
Reading Time: 7 Minute Read
00:00 / 00:00
0.75x
1x
1.5x
Follow on Google News
एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती, क्या कीमतों पर पड़ेगा असर?
पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की।
पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए से घटकर 3 रुपए प्रति लीटर, और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की ड्यूटी खत्म।
कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार होने पर तेल कंपनियों को राहत देने के लिए सरकार का कदम।
एक्साइज ड्यूटी कटौती का उद्देश्य तेल कंपनियों को नुकसान से बचाना और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि रोकना है, तत्काल दाम कम होने की संभावना कम।
यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती कर दी है। नए फैसले के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए कर दी गई है, जबकि डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।
सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं और तेल कंपनियों पर भारी दबाव बन गया है। इस फैसले का उद्देश्य तेल कंपनियों को राहत देना और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी को रोकना है।
पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे या नहीं?
एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि, क्या इससे पेट्रोल और डीजल सस्ता होगा। वास्तव में यह कटौती सीधे तौर पर कीमतें कम करने के लिए नहीं की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर सरकार टैक्स में कटौती नहीं करती, तो तेल कंपनियों को घाटा होने के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ सकते थे।
इसलिए सरकार ने टैक्स कम कर कंपनियों को राहत दी है, ताकि वे कीमतें बढ़ाने से बच सकें। यानी इस फैसले का मकसद पेट्रोल-डीजल को सस्ता करना नहीं बल्कि महंगा होने से रोकना है।





