Shimla’s Mall Road: रोड पर लड़कियों को बेड टच करने करने वाला ‘बाबा’ गिरफ्तार!

165

Shimla’s Mall Road: रोड पर लड़कियों को बेड टच करने करने वाला ‘बाबा’ गिरफ्तार!

बाबाओं के रोज रोज नए नए किस्से उजागर  होते रहते हैं ,एक नया किस्सा हाल ही मैं सामने आया हैं , हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मॉल रोड पर लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकत करने वाले कथित ‘साधु बाबा’ की पहचान हो गई है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन बाबा को ढूंढने के लिए तेजी से सक्रिय हुआ था, जिसके बाद जांच टीम ने ‘पाखंडी बाबा की खोजबीन शुरु की जिसमें आरोपी की पूरी कुंडली सामने आ गई है. ढोंगी बाबा की पहचान राजस्थान के टोंक जिले के निवासी के रूप में हुई है.

मॉल रोड पर लड़कियों से बाबा करता था बैड टच

जानकारी के अनुसार, हाल ही में शिमला के बेदह पॉश इलाके मॉल रोड का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक बाबा वहां से गुजर रही लड़कियों के साथ बैड टच करता दिखाई दे रहा था.  बाबा ने वीडियो में सफेद रंग का चोला पहना हुआ था और  माथे पर चंदन लगाया हुआ था. इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों में बेहद गुस्सा था साथ ही पुलिस से इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रही थी,  वही पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में तेजी लाई. बाबा को शिमला पहुंचने से पहले धर दबोंचा.

पुलिस के जरिए पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नारायण दास (36) के रूप में हुई है. वह राजस्थान के टोंक  जिले  के निवाई तहसील के जामडोली गांव का रहने वाला है. जांच में सामने आया है कि आरोपी नारायण दास पहली बार अप्रैल से जून 2025 के बीच शिमला आया था. वह गुरुवार को ही दोबारा शिमला पहुंचा था और शुक्रवार को  वापस जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही वह कानून के शिकंजे में आ गया.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद अब कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की ओछी हरकत करने की जुर्रत न करे.

बेंगलुरु के प्रोफेसर ने क्लासरूम में लड़की को किया प्रपोज,छात्रा और अन्य साथियों ने उसकी कुटाई कर दी!