अपने ही पिता की हत्यारिन बनी ‘पुलिस वाली’ बेटी, बॉयफ्रेंड ने खोला राज

310

अपने ही पिता की हत्यारिन बनी ‘पुलिस वाली’ बेटी, बॉयफ्रेंड ने खोला राज

चंद्रपुर:महाराष्ट्र के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि यह मामला कुछ सालों बाद सामने आया, लेकिन जिसने भी सुना वो हैरान रह गया. लगभग 3 साल पहले चंद्रपुर में एक बेटी ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया और यह राज पूरे तीन साल तक दबा रहा. चौंकाने वाली बात यह है कि सच उसी शख्स ने उजागर किया, जो इस साजिश का हिस्सा था.

पुलिसकर्मी पिता को जहर देकर मारने का आरोप

साल 2023 अप्रैल महीना.. भद्रावती क्षेत्र में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जयंत बल्लावार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है. कई सालों तक जांच चलती है, लेकिन कुछ खास पता नहीं लग पाता है. अब जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार, आरोप है कि उनकी बेटी आर्या ने प्रेमी आशिष के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी थी.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बेटी ने पिता के मिल्कशेक में जहर मिलाया जिसे पीने के बाद जब वे ड्यूटी पर जा रहे थे तो उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

Chandrapur murder case e1774784394776

प्यार, विरोध और फिर मौत की साजिश!

जांच में सामने आया कि आर्या और आशिष के बीच 2022 से प्रेम संबंध थे, जिसका पिता विरोध करते थे. विरोध के कारण धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि आर्या और उसके प्रेमी ने मिलकर जयंत बल्लावार को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. तनाव ने खौफनाक मोड़ लिया और दोनों ने हत्या की योजना बनाई. आशिष ने आर्या के पिता को मारने के लिए जहर का इंतजाम भी किया. 24 अप्रैल 2023 को जहर की व्यवस्था की गई और अगले ही दिन वारदात को अंजाम दे दिया गया.

कैसे खुला मौत का राज?

घटना के बाद मामले को आकस्मिक मौत मान लिया गया और आर्या ने पुलिस को गुमराह किया. लेकिन शादी के बाद पति आशीष से विवाद बढ़ा तो उसने 23 मार्च को रामनगर थाने में शिकायत कर दी. इसके बाद पुलिस ने आर्या, आशीष, चैतन्य गेडाम और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है.

बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर भड़के बाराती,बैंक्विट हॉल बना रणभूमि,कुर्सी उठा-उठाकर फेंकी, वीडियो वायरल /