WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

पैरोल खत्म होने से ठीक पहले एक्शन में राम रहीम, हनीप्रीत संग किया सिरसा डेरे के रेनोवेशन का उद्घाटन

पैरोल खत्म होने से ठीक पहले एक्शन में राम रहीम, हनीप्रीत संग किया सिरसा डेरे के रेनोवेशन का उद्घाटन

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़ी यह हालिया गतिविधि उसकी पैरोल अवधि के दौरान की है। अपनी पैरोल खत्म होने से ठीक पहले, उसने हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के मुख्य गेट के नवीनीकरण का उद्घाटन किया है।राम रहीम ने डेरे के प्रशासनिक ब्लॉक और मुख्य प्रवेश द्वार के नए लुक का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस पूरे हिस्से को भव्य तरीके से रेनोवेट किया गया है।हनीप्रीत की मौजूदगी भी दिखी ,इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राम रहीम के साथ उसकी मुख्य शिष्या और डेरा प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली हनीप्रीत इन्सां भी मौजूद रही।

सिरसा: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने पेरोल खत्म होने से पहले शाह सतनाम जी धाम के मुख्य गेट का उद्घाटन किया. एक दिन पहले राम रहीम ने पुराने डेरे के रेनोवेशन का उद्घाटन किया था. खास बात ये रही कि समारोह में हनीप्रीत इंसा भी मौजूद थीं. हनीप्रीत डेरा प्रमुख की सबसे करीबी शिष्या और मुंहबोली बेटी हैं. लंबे टाइम के बाद वो राम रहीम के साथ दिखाई दीं. पैरोल पर आने के बाद राम रहीम पहली बार श्रद्धालुओं के बीच दिखाई दिया. अभी तक जितनी बार भी वो जेल से बाहर आया, डेरे के अंदर ही रहा या वीडियो के जरिए अनुयायियों को प्रवचन दिए.

 

राम रहीम के सिरसा डेरे का रेनोवेशन: सिरसा डेरे का रेनोवेशन उसने खुद अपने सामने कराया है. इसी के साथ सिरसा डेरा सच्चा सौदा में कई तरह की सुविधाएं बढ़ गई हैं. डेरे में प्रवेश के लिए तीन विशाल गेट लगाए गए हैं. साध-संगत के लिए होटल भी बनाया गया है, जहां पर वो ठहर सकेंगे. हालांकि, अभी भी डेरा में निर्माण कार्य चल रहा है. इस बीच शुक्रवार शाम को राम रहीम दोबारा रोहतक की सुनारिया जेल चला जाएगा. इससे पहले ही डेरा प्रमुख ने डेरे का शुभ-मुहूर्त कर संगत की सेवा के लिए खोल दिया. इसकी कुछ फोटो भी सामने आईं हैं.

Sirsa Dera Renovation सिरसा के इस डेरे का निर्माण शाह मस्ताना के समय किया गया था. शाह सतनाम भी इस डेरे से ता-उम्र जुड़े रहे. राम रहीम द्वारा गद्दीनशीन होने के बाद यहां से कुछ दूर आगे नए डेरे का निर्माण किया गया. मगर, विवादों में घिरे राम रहीम के जेल चले जाने के बाद पुराना डेरा ही डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनुयायियों का केंद्र बन गया. इसके बाद नए और पुराने डेरे के प्रेमियों की जमात खड़ी होनी शुरू हो गई

पैरोल पर आने के बाद डेरा प्रमुख ने खुद कराया रेनोवेशन: 26 मई 2026 को डेरा प्रमुख ने पैरोल पर आने के बाद पुराने डेरे का रेनोवेशन शुरू कराया. इससे पुराने डेरे से जुड़े अनुयायी काफी खुश हैं. डेरा प्रबंधन ने पुराने डेरे के एंट्री द्वारों में बदलाव करते हुए भव्य रूप दिया है. पास में एक भव्य कैंटीन का भी निर्माण किया गया है. डेरा प्रमुख ने सारा काम अपनी देख-रेख में करवाया है.