11 साल से गायब है 184 कर्मचारियों, अफसरों की सीआर, नहीं हो रहे प्रमोशन

122

11 साल से गायब है 184 कर्मचारियों, अफसरों की सीआर, नहीं हो रहे प्रमोशन

भोपाल:अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में चपरासी, वाहन चालक से लेकर सहायक ग्रेड एक से तीन, शीघ्रलेखक, डॉटा एंट्री आपरेटर स्तर तक के 184 अधिकारियों और कर्मचारियों के पिछले 11 वर्षो के कई गोपनीय प्रतिवेदन गायब है। इसके चलते इनके प्रमोशन नहीं हो पा रहे है।

जनजातीय कार्य विभाग ने सभी अफसरों से इनके गोपनीय प्रतिवेदन निर्धारित सीआर चैनल से मतांकन करते हुए शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।

अपर सचालक जनजातीय कार्य विभाग ने सभी संभागीय उपायुक्त जनजाति तथा अनुसूचि जाति विकास, समस्त सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग और सभी जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग को पत्र लिखकर इन सभी कर्मचारियों के बाकी सीआर सीआर चैनल के अनुसार मतांकन करते हुए भेजने को कहा है।

सात डॉटा एंट्री आपरेटरों के सीआर विभाग के पास नहीं है। इनमें निधि यादव के 2018 और 2024, रंजना राठौर के 2021 से 2025, सुभाष राय के 2025, कामनी कपासिया के 2025, हेमंत वर्मा के 2017,18,24 और 2025 के, रोहित शर्मा और आरती चौहान के 2025 के सीआर नहीं है। इसी तरह चौदह शीघ्रलेखकों, सहायक ग्रेड एक के चार, सहायक ग्रेड दो के पंद्रह, सहायक ग्रेड तीन के 40,चौदह वाहन चालकों और शेष भृत्यों के सीआर उपलब्ध नहीं है। इनमें कई कर्मचारियों के 11 वर्षों के सीआर उपलब्ध नहीं है। सीआर न होंने से इनकी पदोन्नति और क्रमोन्नति पर विचार नहीं हो पा रहा है। इसके चलते इन सभी को समय पर क्रमोन्नति, पदोन्नति और उच्च वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी की सीआर मांगी गई है।