
ईमेल से MP के कई सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों को ब्लास्ट की धमकी देने वाले को प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लेकर आएगी पुलिस
भोपाल. राजधानी की कई सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी मैसूर से गिरफ्तार हो गया है। उसने भोपाल में एयरपोर्ट समेत अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजे थे।
ईमेल से ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी श्रीनिवास कर्नाटक के मैसूर से दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। अब भोपाल पुलिस की टीम उसे प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लेकर आएगी। दरअसल आरोपी श्रीनिवास ने 1100 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजे थे। भोपाल में कमिश्नरेट, नापतोल विभाग, पीपल्स यूनिवर्सिटी एम्स भोपाल, जेके यूनिवर्सिटी, अटल बिहारी हिंदी यूनिवर्सिटी, मंत्रालय, सतना, बड़वानी और मैहर की जिला अदालत, भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट को भी धमकी मिली थी।
आरोपी ने हाईकोर्ट, स्कूल कॉलेज, सरकारी विभाग को धमकी दी थी। लंबी जांच के बाद आरोपी ट्रेस हुआ। आरोपी ने एमपी में कई जगहों पर धमकी भरा मेल भेजा था। आरोपी ने भोपाल, दिल्ली समेत कई राज्यों में धमकी दी थी। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी साइकिक है या सुरक्षा एजेंसी, पुलिस और लोगों को परेशान करने के लिए धमकी देता था। इसको लेकर दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।





