सरकारी अफसर-कर्मचारी को इसी माह मिलेंगे CR के लिए फार्म, तीन माह में देना होगा सेल्फ असिस्मेंट

62

सरकारी अफसर-कर्मचारी को इसी माह मिलेंगे CR के लिए फार्म, तीन माह में देना होगा सेल्फ असिस्मेंट

 

भोपाल:  प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी गोपनीय चरित्रावली भरने के लिए इसी महीने फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी को तीस जून के पहले अपने सेल्फ असेसमेंट प्रस्तुत करना होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, कमिश्नर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है कि गोपनीय चरित्रावली समयसीमा में लिखी जाए इसके लिए प्रत्येक स्तर पर समय पर काम हो।

संबंधित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को तीस अप्रैल क फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। सेल्फ असेसमेंट तीस जून तक करना होगा। प्रविेदक अधिकारी गोपनीय प्रतिवेदन में मतांकन 31 अगस्त से करेगा। समीक्षक अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन में मतांकन तीस सितंबर क करना होगा और स्वीकारकर्ता अधिकारी द्वारा तीस नवंबर तक गोपनीय प्रतिवेदन में मतांकन करना होगा। सभी स्तरों से अंतिम रुप से मतांकन की तिथ31 दिसंबर रहेगी। 31 दिसंबर की स्थिति में सभी एसीआर विभाग के संरक्षण में संधारित की जाएगी।

स्वमूल्यांकन प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तिथि तीस जून एवं सभी स्तरों से मतांकन पूर्ण किये जाने के लिए अंतिम तिथि तीस नवंबर रहेगी। प्रतिवेदक अधिकारी एवं स्वीकारकर्ता अधिकारी के कलिए दो माह तथा समीक्षक अधिकारी के लिए एक माह की समय सीमा रहेगी।