
Ratlam Police’s Action : होटलों, लॉज व स्पा-सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी!
Ratlam : शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए बनाएं रखने के उद्देश्य से SP अमित कुमार के निर्देशानुसार होटलों, लॉज एवं स्पा-सेंटरों पर सतत् निगरानी रखी जा रही हैं। बुधवार को ASP विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत स्पा-सेंटरों की आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा नगर स्थित सेवन मिरर स्पा सेंटर एवं क्रिस्टल स्पा सेंटर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत स्टाफ से पूछताछ कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी ली गई तथा स्पा सेंटर में उपलब्ध कमरों की बारीकी से चेकिंग की गई। साथ ही मेंटेनेंस रजिस्टर, स्टाफ विवरण, आगंतुक रिकॉर्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया।

पुलिस टीम ने स्पा संचालकों को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों का सत्यापन कराया जाए, रजिस्टर का नियमित संधारण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। कार्रवाई में उप-पुलिस अधीक्षक सुश्री अनिशा जैन, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी!
ASP विवेक कुमार लाल ने बताया कि रतलाम पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु होटलों, लॉज एवं स्पा सेंटरों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेंगी!





