भोपाल में बारिश से बदला मौसम का मिजाज,आंधी और अंधड़ से विद्युत प्रदाय प्रभावित 

80

भोपाल में बारिश से बदला मौसम का मिजाज,आंधी और अंधड़ से विद्युत प्रदाय प्रभावित 

 

भोपाल: राजधानी भोपाल में आज शाम आए आंधी और अंधड़ से विद्युत प्रदाय में व्यापक हानि और बाधा पहुंची है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 300 फीडर भोपाल शहर में पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं।

कई जगहों पर विद्युत संरचना को गंभीर क्षति पहुंची है।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई ने बताया कि मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की टीम मैदान में कार्यरत है और सभी जगह पर यथाशीघ्र विद्युत रिस्टोर करने हेतु कार्यवाही युद्ध स्तर पर की जा रही है।

इसी बीच भोपाल में तेज हवाओं और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम सुहावना हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बदल बढ़ाते हैं इनमें गुना, दमोह, सागर, उमरिया, रायसेन,सीहोर,शाजापुर विदिशा आदि जिले शामिल हैं। कई और जिलों में भी वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की भी जानकारी सामने आई है।