Congratulations On Retirement : CTI शादाब खान के सेवानिवृत्त होने पर किया अभिनंदन!

177

Congratulations On Retirement : CTI शादाब खान के सेवानिवृत्त होने पर किया अभिनंदन!

Ratlam : रेल के CTI राष्ट्रीय फुटबॉलर शादाब खान के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने पर उनका अभिनन्दन किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय खिलाड़ी फुटबॉलर शादाब खान भारतीय रेलवे में अपनी 37 साल की सेवा करते हुए 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए हैं।

अपने जीवन के 37 वर्ष भारतीय रेलवे की सेवा को देने के साथ-साथ समाजसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बनाने के अलावा खेल क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की इतना ही नहीं उन्होंने अपने जीवन में खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित किया।

WhatsApp Image 2026 04 02 at 19.36.04 1

आपको बता दें कि शादाब खान का रेलवे में चयन 1989 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुआ था। उस समय इन्होंने BA. LLB. किया था। मेहनत, लगन, जिज्ञासा और कुशल कार्य प्रणाली के बल पर 1994 में TC बने। 2004 में सीनियर टीटी तत्पश्चात 2019 में CTI के पद पर पदोन्नत हुए और यहीं पर सेवाएं देते हुए 31 मार्च को इसी पद से सेवानिवृत हो गए। सेवा के दौरान दाहोद और उज्जैन में सेवाएं दी। रेलवे की सेवा का अधिकांश समय रतलाम में ही रहा।

इनके कार्यकाल में सबसे अहम बात यह रही कि 37 वर्ष की सेवा के दौरान ना तो चार्ज शीट मिली और न ही कोई शिकायत हुई। अपने कर्तव्य के प्रति सजग और सतर्क रहें। पूरी ईमानदारी से मेहनत की। इनका युवा पीढ़ी के लिए यही संदेश है कि जिंदगी में कोई शॉर्टकट नहीं होता है। सफलता कड़ी मेहनत के दम पर ही मिलती है। कड़ी मेहनत और ईमानदारी ही जीवन का ध्येय रखना चाहिए।

वह कहते हैं कि रेलवे की अपनी औपचारिक नौकरी से रिटायर होने का मतलब यह नहीं है कि उनकी खेल के प्रति दीवानगी खत्म हो गई है। वे अब भी कोचिंग, मेंटरशिप, स्थानीय फुटबॉल गतिविधियों के माध्यम से खेल से जुड़े रहने का इरादा रखते हैं। नए खिलाड़ियों को खेल सीखाने के लिए संकल्पित हैं। ​

31 मार्च को रेलवे के DCIT ऑफिस, रेलवे स्टेशन पर आयोजित विदाई समारोह में हीरालाल, पोपटलाल, गौतम चतुर्वेदी, शैलेन्द्र मालवीय, मोहन जोशी, इरफान शेख, अजय पल्ल, प्रमोद व्यास सहित अनेक साथियों ने उनका अभिनन्दन एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में रिटायर CTI रामस्वरूप गुर्जर, आरआर दुबे, प्रदीप शर्मा, यशवंत पावेचा, पवन जोशी, कैलाश सोलंकी, जगदीश सिंह, हीरालाल पापटवाल, गोतम चतुर्वेदी, विश्व जीत टंडन, एमएच मंसूरी सहित अन्य ने भी शुभकामनाएं दीं इसके अलावा खान के सेवानिवृत्त होने पर अयोध्या निवासी पंडित अमरनाथ तिवारी ने उनके निवास पर पहुंचकर शाल, श्रीफल तथा पुष्प हार से स्वागत किया, अंत में सेवानिवृत्त शादाब खान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया!