
काशी का नाश्ता और MP के CM डॉ मोहन यादव!
काशी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह काशी में प्रसिद्ध श्री राम भंडार पर नाश्ता लिया। उन्होंने इस दौरान पूरी राम भाजी, कचोरी और जलेबी का छक कर आनंद लिया।


मुख्यमंत्री ने नाश्ते का भुगतान भी तत्काल किया। मुख्यमंत्री जब भी इस तरह कहीं नाश्ता, खाना या चाय आदि लेते हैं तो उसका भुगतान तत्काल यूपीआई से करते हैं।






