
कुशीनगर जिले में आयोजित भैंसहां मेले में लगा झूला टूटने का लाइव विजुअल सामने आया है. झूला चलते हुए अचानक से गिर गया. वीडियो में पूरी तरह गिरता हुआ झूला दिखाई दे रहा है. अचानक से एक साइड का पिलर गिरने के बाद झूला गिरा था. मेले में आए व्यक्ति ने हादसे का वीडियो बना लिया. झूला गिरने का वीडियो हो रहा वायरल.कुशीनगर के भैसहा मेले में बुधवार देर रात 60 फीट ऊंचा झूला टूटकर गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और करीब 20–30 लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
. 108 एंबुलेंस की 6 गाड़ियों से अस्पताल भेजे गए थे घायल. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में किया गया था भर्ती. बुधवार आधी रात को अचानक गिरा था झूला. नारायणी नदी के किनारे स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में लगा था मेला. UP, बिहार, नेपाल से आए थे श्रद्धालु.जानकारी के मुताबिक, झूला 3-4 बार घूमने के दौरान ही चरमराने की आवाज करने लगा था। झूले पर बैठे लोगों ने ऑपरेटर से इसे रोकने को कहा, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ झूले का निचला हिस्सा उखड़ गया और झूला असंतुलित होकर गिर गया। झूले पर बड़ी संख्या में लोग सवार थे, जो नीचे गिरने से घायल हो गए।
यह मेला चार दिवसीय भैसहा नारायणी नदी के तट पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास चैत्र पूर्णिमा पर आयोजित होता है। बुधवार शाम से ही मेले में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। पूर्वांचल के अलावा बिहार और नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे थे। हादसे के समय करीब 60 फीट ऊंचे झूले पर लगभग 80 लोग बैठे बताए जा रहे हैं।





