Mahakaleshwar Temple;महाकाल में शिल्पा शेट्टी के VIP दर्शन पर विवाद, कांग्रेस ने कहा-आम श्रद्धालु कतार में, सेलेब्रिटी को सब छूट

60

Mahakaleshwar Temple;महाकाल में शिल्पा शेट्टी के VIP दर्शन पर विवाद, कांग्रेस ने कहा-आम श्रद्धालु कतार में, सेलेब्रिटी को सब छूट

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी  (Shilpa Shetty के महाकालेश्‍वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मध्‍य प्रदेश  ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मंदिर व्यवस्था और वीआईपी संस्कृति पर सवाल उठाए हैं।

 

 


प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने धार्मिक नगरी उज्जैन आई थी, जहां आपने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन के समय आप प्रभु भक्ति में लीन दिखाई दी आपने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती देखी और बाबा महाकाल के स्वरूप को निहारा। बाबा महाकाल के पूजन दर्शन और उनके शृंगार के दौरान आप पूरी तरह भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी। कभी उन्होंने तालियां बजाईं तो कभी हाथ जोड़कर ओम नमः शिवाय और जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।

शिल्पा बोलीं- महाकाल से कहां मुझे जल्द वापस बुलाना
बाबा महाकाल के दर्शन कर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से कहा कि जब तक बाबा का बुलावा नहीं आता तब तक कोई उनके मंदिर तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसा लगता है जैसे मेरा बुलावा आ गया था। इसीलिए मुझे भगवान के दर्शन करने का यह लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा मैंने पहली बार इस तरह की आरती देखी है, जिसमें भगवान के अद्भुत अविश्वसनीय और अकल्पनीय दर्शन हुए हैं। मंदिर की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आपने यह भी कहा कि मैंने बाबा महाकाल से कह दिया है कि वह मुझे जल्द से जल्द वापस बुलाएं। वहीं अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने कहा कि मैं बहुत बड़ी शिव भक्त हूं। पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आई हूं। मेरा बुलावा आया था इसलिए मैं यहां दौड़ी चली आई।