MP News: सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ संवाद, शिव स्तुति होगी

55
अनुदान प्राप्त निजी कॉलेज नहीं दे रहे 62 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों की जानकारी

MP News: सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ संवाद, शिव स्तुति होगी

भोपाल: देश में गुजरात में स्थित सुप्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार स्मरणोत्सव मनाएगी। आयोजन की परिकल्पना विनाश के स्मरण के रुप में नहीं बल्कि सहनशीलता, विश्वास और सभ्यातागत आत्म सम्मान को श्रद्धांजलि देने के लिए की गई है। इसमें सोमनाथ संवाद, शिव स्तुति जैसे आयोजन किये जाएंगे।

उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यो, सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक और कुलसचिव राज्य विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश को निेर्दश दिए है कि पूरे प्रदेश में इस आयोजन में शिक्षकों, युवाओं और विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाए।

सोमनाथ संवाद व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाए। इसमें भारतीय सांस्कृतिक इतिहास, ज्योर्तिलिंग परंपरा, मंदिर स्थापत्य एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण विषयों पर व्याख्यान और सेमिनार का आयोजन किया जाए। अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान विषय पर निबंध, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाए। शिव स्तुति, भजन, शास्त्रीय लोक नृत्य, नाटय प्रस्तुति जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाए।

आगामी 11 मई को होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम युवा सहभागिता अभियान की लाईव स्क्रीनिंग एवं सामूहिक सहभागिता भी कराई जाए। संस्थान स्तर पर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु विशेष प्रार्थना, संकल्प जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाए। प्रत्येक आयोजन की जानकारी उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय को भी भेजी जाए।