MP IAS Transfer List: CM-CS की 1-2-1 हुई लंबी चर्चा ,रात में आ सकती है IAS अफसरों की तबादला सूची

377

MP IAS Transfer List: CM-CS की 1-2-1 हुई लंबी चर्चा ,रात में आ सकती है IAS अफसरों की तबादला सूची

Bhopal: MP IAS Transfer List: मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची आज रात आ सकती है। जैसा कि मीडियावाला ने आज सुबह अपनी खबर में बताया था कि आज दिन में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की भोपाल में इस बारे में चर्चा होगी, इस खबर पर मोहर लग गई है।
हमारे सूत्र बताते हैं कि आज दिन में इन दोनों के बीच लगभग सवा घंटे 1-2-1 चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि इस लंबी बैठक में आईएएस अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची को अंतिम रूप दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज उन आईएएस अफसर का इंतजार खत्म हो सकता है जो बड़ी बेसब्री से अपनी नई पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से भोपाल के कलेक्टर सहित कई कलेक्टर शामिल हैं।
सूत्रों की बातों पर अगर भरोसा किया जाए तो मंत्रालय में एससीएस,पीएस, सचिव स्तर के साथ ही विभाग अध्यक्ष और कमिश्नर कलेक्टर को मिलाकर कोई 50 अधिकारियों के तबादला आदेश आज रात निकल सकते हैं। अगर आज रात को यह सूची नहीं निकल पाई तो रविवार तक तो निकलना तय माना जा रहा है।

मंत्रालय स्तर पर जिन विभागों में फिर बादल हो सकता है उनमें प्रमुख रूप से गृह, लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी, पर्यावरण,स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास आदि शामिल है।
जिन कमिश्नर और कलेक्टरों के नाम संभावित सूची में हो सकते हैं उसकी जानकारी हमने आज सुबह ही अपनी खबर में दी है। तो चलिए करते हैं बहु प्रतीक्षित सूची का इंतजार.

IAS तबादलों पर आज CM – CS की फाइनल चर्चा, आज लग सकती है मोहर! मंत्रालय से लेकर फील्ड के लगभग 50 अधिकारियों के नाम! /