Industrialists Deliberate : पुराने औद्योगिक क्षेत्र में जलसंकट को लेकर उद्योगपतियों ने किया मंथन!

एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब द्वारा स्थापित उद्यम संवाद केंद्र पर औद्योगिक क्षेत्र में जल वितरण सुविधा पर चिंतन!

168

Industrialists Deliberate : पुराने औद्योगिक क्षेत्र में जलसंकट को लेकर उद्योगपतियों ने किया मंथन!

Ratlam शहर के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल वितरण एवं पेयजल समस्या को लेकर एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के तत्वावधान में उद्योग संवाद केंद्र पर विचार-विमर्श किया गया। एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के वरुण पोरवाल, संदीप व्यास एवं वैभव कुमार जैन ने बताया कि इस बैठक में डीसी कथिरिया सहायक यंत्री (SDO) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) को आमंत्रित कर औद्योगिक क्षेत्र में जल वितरण व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में हुईं चर्चा अनुसार वर्तमान में मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित अल्कोहल प्लांट में नगर निगम के माध्यम से जल वितरण व्यवस्था की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। उद्योगपतियों ने विचार-विमर्श करते कहा कि एमपीआईडीसी की तर्ज पर उद्योग विभाग (DIC) द्वारा मध्य प्रदेश शासन द्वारा रतलाम के उद्योगों के लिए संरक्षित जल योजना “कनेरी” से पानी लेकर संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में वितरित किया जा सकता हैं। इसके साथ ही दूसरे विकल्प पर उद्योग विभाग द्वारा एमपीआईडीसी से भी पानी लेकर औद्योगिक क्षेत्र में वितरित किया जा सकता हैं। इसके तहत पीएचई विभाग द्वारा सर्वे करवाकर संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के लिए पानी की आवश्यकता के तहत, पानी की पाइपलाइन बिछाने संबंधित डीपीआर बनाकर उद्योग विभाग को प्रेषित की जा सकती है एवं एमएसएमई विभाग के सहयोग से वर्तमान एवं नवीन आवंटित भूमि पर पाइपलाइन बिछाई जाकर वर्षों से चली आ रही जल समस्या का स्थाई निराकरण किया जा सकता हैं। इस दौरान उद्योगपति ललित चोपड़ा , चंद्रप्रकाश आवतानी आदि मौजूद थे!