Absent from Census Training : जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी!

लोकसेवकों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर रूपए 1 हजार तक का दंड और दोष सिद्ध होने पर 3 वर्षा की सजा का प्रावधान!

88

Absent from Census Training : जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी!

Ratlam : भारत की जनगण़ना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 तक होगी। नगरपालिक निगम क्षेत्र में इस कार्य के लिए नियुक्त प्रगणकों/पर्यवेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण सत्र 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आदेशित किया गया था। लेकिन प्रशिक्षण के इस प्रथम सत्र में बगैर पूर्व सुचना के अनुपस्थित 11 कर्मचारियों को आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनिल भाना आयुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी द्वारा आदेश से कारण बताओं सुचना-पत्र जारी करते हुए 24 घंटे में प्रतिउत्तर मांगा गया हैं। जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 एवं 11 के प्रावधान अनुसार जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए लोकसेवकों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर रूपए 1 हजार तक का दंड और दोष सिद्ध होने पर 3 वर्षा की सजा दी जा सकती है।

 

जनगणना के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहें लोकसेवक दिलीप कुमार सिसोदिया सहायक वर्ग 3 सामाजिक न्याय विभाग रतलाम, श्रीमती अंतिमबाला खराड़ी माध्यमिक शिक्षक शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1 रतलाम, कैलाशचन्द्र सहायक शिक्षक शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1, श्रीमती दुर्गा पालीवाल सहायक शिक्षक शा.उ.मा.वि. मोती नगर, श्रीमती आशा मकवाना प्रा. शिक्षक शा.उ.मा.वि. दिनदयाल नगर, अशोक सिंह पंवार जिला मलेरीया पुराना कलेक्टोरेट, जितेन्द्र तम्बोली सहायक ग्रेड 2 जिला चिकित्सालय, श्रीमती ज्योती सोनी पर्यवेक्षक महिला बाल विकास, नरसिंह वाटीका, श्रीमती दमपा व्यास जिला मलेरिया पुराना कलेक्टोरेट, वासुदेव मईडा प्रा. शिक्षक शा.न्यु विनोबा हाई. सेकेंडरी स्कुल, श्रीमती झम्मु डामोर शिक्षक शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1 को उनके द्वारा जनगणना कार्य के अवहेलना करने के लिए जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 तथा म.प्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करते हुए जनगणना अधिनियम 1948 के अनुसार दंड अधिरोपित करने एवं म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण अपील नियम 1966 अंतर्गत तत्काल निलम्बित किया जाना प्रस्तावित किया हैं। इसी प्रकार जनगणना कार्य की अवहेलना करने पर नगर पालिक निगम रतलाम के कंप्यूटर ऑपरेटर हितेश रान्वे तथा विक्रम सिंह गेहलोत और भृत्य राजेश डोडीया, युसूफ इस्माइल, आबिद हुसैन, सलीम मोहम्मद एवं परमानन्द को भी कारण बताओं सूचना-पत्र जारी कर 24 घंटे में प्रतिउत्तर चाहा गया हैं!