” मंदसौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह पकड़ा 20 किलो अवैध ब्राउन शुगर जप्त 5 आरोपी गिरफ्तार – एक फरार तलाश जारी

71

” मंदसौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह पकड़ा
20 किलो अवैध ब्राउन शुगर जप्त 5 आरोपी गिरफ्तार – एक फरार तलाश जारी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । मादक द्रव्य पदार्थों तस्करी रोकथाम अभियान में रविवार सुबह पुलिस टीम को सफ़लता मिली जब नई आबादी थाना पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए 20 किलो ब्राउन शुगर ( स्मैक) समेत 5 आरोपियों को पकड़ा और सात मोबाइल, दो कार जप्त किए गए हैं मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है यह जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना एडीशनल एसपी तेरसिंह बघेल ने दी ।
पुलिस कप्तान ने बताया कि सूचना विश्वसनीय होने पर विशेष टीम बनाकर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
CSP मन्दसौर श्री जितेन्द्रसिंह भास्कर एवं थाना प्रभारी नईआबादी कुलदीपसिंह राठौर के नेतृत्व मे मंदसौर पुलिस द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया तथा गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

IMG 20260531 WA0121

थाना नई आबादी पुलिस को 31मई रविवार को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर विशेष टीम गठित की गई जो टीम के द्वारा रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद की गयी तथा थाना नई आबादी पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 89/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा तस्करी व पायलटिंग में प्रयुक्त कुल 02 चार पहिया वाहन जप्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी तकनीकी एवं साइबर विश्लेषण के माध्यम से जांच की जा रही है। प्ररंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय होकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायर नेटवर्क एवं वित्तीय लेनदेन के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।
इस मौके पर जप्त मश्रका
(1). 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक) अवैध मादक पदार्थ

(2). 01 सुजुकी एस क्रॉस कार व 01 हूंड़ाई क्रेटा कार कीमती 33 लाख रुपये

(3). कुल 07 मोबाईल फोन कीमती 2.5 लाख रुपये
पांच गिरफ्तार आरोपी –
1. हेमंत पिता पूनम चंद्र वर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी सृष्टि परिसर भानगढ़ का रोड इंदौर।
2. मोना पति स्वर्गीय रमेश सेन उम्र 48 वर्ष निवासी नंदा नगर पाटनीपुरा इंदौर।
3. राहुल पिता लक्ष्मण लाल मीणा उम्र 36 वर्ष माली खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान ।
4. सुभाष उर्फ पिंटू पिता भंवरलाल नाहर जाति गुर्जर उम्र 46 वर्ष निवासी ४/४५ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापगढ़ राजस्थान।
5. जितेंद्र उर्फ कारू पिता मांगीलाल मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी माली का खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान ।

एक अन्य फरार आरोपी -अजीज उर्फ एजाज निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान की तलाश जारी है ।
पुलिस टीम की इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर थाना प्रभारी नई आबादी, उप निरीक्षक विनय बुंदेला थाना वायडी नगर, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी साईबर सेल आरक्षक मनीष बघेल साईबर सेल आरक्षक मुज्जफरउद्दीन साईबर सेल तथा नई आबादी पुलिस टीम का योगदान रहा।