SP बंगले पर धुलवाए जाते हैं झूठे बर्तन, बीमारी में नहीं मिल रही छुट्टी, कॉन्स्टेबल के गंभीर आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर

95

SP बंगले पर धुलवाए जाते हैं झूठे बर्तन, बीमारी में नहीं मिल रही छुट्टी, कॉन्स्टेबल के गंभीर आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर

मुरैना:.मुरैना में एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। कांस्टेबल रूप सिंह ने वीडियो जारी कर एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी वंदना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। वीडियो में आरक्षक ने मुरैना एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी पर गंभीर मानव प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. आरक्षक का दावा है कि उससे एसपी बंगले के किचन में काम कराया जाता है और वह रोजाना झूठे बर्तन साफ करने को मजबूर है, जबकि यह उसकी ड्यूटी का हिस्सा नहीं है. उसने यह भी कहा कि बीमार होने के बावजूद उसे छुट्टी नहीं दी जाती. आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है.

आरक्षक ने एसपी और उनकी पत्नी पर लगाए आरोप

मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है. पुलिस अधीक्षक बंगले में तैनात आरक्षक रूप सिंह रावत का रोते हुए वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हुआ, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है. वीडियो में आरक्षक रूप सिंह रावत ने मुरैना एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी वंदना पर गंभीर मानव प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. आरक्षक का कहना है कि “वह पिछले तीन महीनों से लगातार एसपी बंगले पर काम कर रहा है, जहां उससे किचन में झूठे बर्तन साफ करने से लेकर घर में झाड़ू-पोछा तक कराया जाता है.

बीमारी के बाद भी नहीं दी छुट्टी

आरक्षक वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि यह सब काम उसकी ड्यूटी का हिस्सा नहीं है, फिर भी उसे मजबूरन यह काम करना पड़ रहा है. रूप सिंह ने अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए बताया कि जांच में उसकी दोनों किडनियों में पथरी पाई गई है, जिसमें एक में 3 एमएम की पथरी है. उसने यह रिपोर्ट एसपी और उनकी पत्नी को दिखाई, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया. जब उसने इलाज के लिए 15 दिन की छुट्टी मांगी, तो उसका आवेदन कथित तौर पर कचरे में फेंक दिया गया.

वीडियो बनाते समय वह नशे में था आरक्षक

पुलिस के अनुसार कांस्टेबल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही कांस्टेबल ने अपने पिता के साथ आकर एक आवेदन भी दिया है जिसमें उसने स्वीकार किया है कि वीडियो बनाते समय वह नशे में था।