महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक होगा यह सप्ताह- मुख्यमंत्री

MP में शक्ति वंदन सम्मेलन होंगे, नारी शक्ति पदयात्रा भी निकाली जाएगी

110

महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक होगा यह सप्ताह- मुख्यमंत्री

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक होगा। संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र 16 अप्रैल को आरंभ हो रहा है। जिसमें महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले कैबिनेट मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे देश की नारी शक्ति को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत स्थान मिलना चाहिए। राज्य सरकार भी 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मना रही है। पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन होंगे, इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर नारी शक्ति पदयात्रा भी निकल जाएगी। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में इस दौरान नारी शक्ति वंदन से संबंधित कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को समृद्ध किसान समृद्ध मध्यप्रदेश की थीम के साथ पूरे प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के रुप मं मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आठ अप्रैल को जबलपुर में आयोजित कृषि मंथन कार्यशाला में कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रुप में स्थापित करने, खेत से ख्कारखाने तक उत्पादों की पहुंच सुगम बनाने, कम पानी में उत्पादन की फसल बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के उपयोग जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों एवं कीमतों के रुझानों के बावजूद केन्द्र सरकार किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अन्नदाताओं को खाद पर सब्सिडी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्रीमण्डल ने 8 अप्रैल 2026 को फास्फेट एवं पोटेशियम उर्वरको जैसे न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी को मंजूरी दी है।केन्द्रीय मंत्रीमण्डल द्वारा खरीफ सीजन 2026 के लिये फास्फेट एवं पोटेशियम उर्वरकों पर पोषण तत्व आधारित सब्सिडी के लिये 41हजार 833 करोड़ रुपए की बजटीय व्यवस्था को स्वीकृति दी, जो विगत वर्ष से 4,317 करोड़ रुपए अधिक है।खरीफ सीजन 2026 में इससे किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगे।केन्द्र सरकार उर्वरक निमार्ताओं,आयातकों के माध्यम से किसानों को रियायती दरों पर डीएपी सहित 28 श्रेणियों के फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरक उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि रायसेन में 11 अप्रैल से आरंभ तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव में उन्नत बीज, सिंचाई तकनीक, कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती, कम्यूनिटी एवं इंटीग्रेटेड फॉर्मिंग एवं कृषि एव बागवानी से संबंधित नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।लगभग 350 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं और खेती से जुड़े अलग-अलग विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किये गये हैं। जिनमें विभिन्न कृषि वैज्ञानिक, विषय विशेषज्ञ एफपीओ तथा किसान बंधु भाग ले रहे है।